मुख्यमंत्री को 'गोकुला महोत्सव' में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 12 नवम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज दोपहर यहां मंत्रालय में जशपुर जिले के महकुल यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर जिले के ग्राम खण्डोरा (विकासखण्ड कुनकुरी) में आयोजित होने वाले 'गोकुला महोत्सव' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदेव साय, संसदीय सचिव श्री ओमप्रकाश राठिया के अलावा राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री रमेश यदु, भूपेन्द्र यादव, बिसेसर यादव एवं श्री देवनारायण यादव सहित अनेक लोग शामिल थे।

