कबीरधाम जिले में बनेगी नई हवाई पट्टी
रायपुर, 6 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नई हवाई पट्टी बनायी जाएगी। इसमें 18 करोड़ रूपए की लागत आएगी। चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के बजट में इसके लिए 4 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। रायगढ़ के कोड़ातराई की हवाई पट्टी का उन्नयन किया जाएगा। वर्ष 2011-12 के बजट में उन्नयन कार्य के लिए सात करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
क्रमांक-101/राजेश

