अब घर बैठे होगा रोजगार पंजीयन
रायपुर, 02 जून 2011
छत्तीसगढ़ में रोजगार सहायता के इच्छुक शिक्षित और अशिक्षित युवाओं को अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर लगाने और लम्बी लाईन में लगने की जरूरत नहीं होगी। राज्य शासन के प्रयास से अब युवा घर बैठे पंजीयन करा सकेंगे। तत्काल पंजीयन की आवश्यकता के लिए इन्टरनेट के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था शुरू की गई है। इन्टरनेट के माध्यम से दर्ज जानकारी को बदलने की सुविधा है, पंजीयन की पावती का प्रिंट लेकर उसके साथ मूल दस्तावेजो का एक बार रोजगार कार्यालय जाकर सत्यापित करना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के जिला रोजगार अधिकारी से कार्यालयीन दिवस और समय पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
इन्टरनेट के माध्यम से पंजीयन कराने की सरल प्रक्रिया है। पंजीयन के लिए आवेदक डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन/ईएक्ससीएचएएनजीई वेबसाइट के पते पर जाकर न्यू जॉब सीकर को क्लिक करने के बाद राज्य, जिला और एक्सचेंज कर सीलेक्ट सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म में अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद नेक्सट बटन पर क्लिक करने पर आवेदक को एक यूजन आई डी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, यह लांग इन आई-डी. उसका पंजीयन नबंर होगा और पासवर्ड उसका लाग-इन आई.डी. एवं जन्म तिथि होगा, जिसे बाद में बदला जा सकता है। आवेदक अब क्लिक हेयर टू गो फरदर लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी समस्त जानकारी एजूकेशन क्वालीफिकेसन फार्म में दर्ज करेंगे। इसके बाद नेक्सट बटन पर क्लिक करने के बाद अनुभव की जानकारी एक्सप्रीएन्स फार्म में दर्ज कर सकते है। फिर नेक्सट बटन क्लिक करने पर भाषाओं की जानकारी लेग्वेज डीटेल फार्म में दर्ज करने के बाद फिर नेक्सट बटन क्लिक करके अतिरिक्त जानकारी को एडीशनल इन्फोरमेशन डीटेल फार्म में दर्ज करने के बाद नेक्सट बटन क्लिक करेंगे। इसके बाद यदि जानकारी न हो तो क्लोज बटन पर क्लिक कर आवेदक विलिंगनेश डीटेल फार्म में चाही गई जानकारी को दर्ज करेंगे। आवेदक को नेक्सट बटन पर क्लिक करने पर पावती (एकनोलेजमेंट एक्स-10) मिलेंगी, जिसका प्रिंट भी लिया जा सकता है। इसके बाद आवेदक बेक टू मीनू लिंक पर क्लिक कर जहां पर आवेदन को पंजीयन में सुधारने, योग्यता जोड़ने, अपना पासवर्ड बदलने और पावती की सुविधा का उपयोग कर सकते है। प्राप्त पावती के साथ आगामी 15 दिनों में मूल प्रमाण-पत्र लेकर रोजगार कार्यालय में सत्यापित करा सकते है। इंटरनेट द्वारा प्राप्त पंजीयन नंबर एवं पहचान पत्र एक्स-10 का उपयोग विभिन्न शासकीय नौकरियों के लिए रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन पत्र में आवश्यक रोजगार पंजीयन की तात्कालीक आवश्यकता के लिए किया जा सकता है।

