यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिखित परीक्षा के परिणाम घोर्षित
रायपुर, 03 जून 2010
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा यूनानी चिकित्सा अधिकारी के रिक्त 21 पदों के लिए चार अप्रैल 2010 को आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कुल रिक्त पदों के विरूध्द 35 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अर्ह घोषित किया गया है। साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थियों को अलग से उनके पत्र-व्यवहार के पते पर भेजी जाएगी।
क्रमांक/1087/कुशराम

