आई.टी.आई. कवर्धा में मेहमान प्रवक्ता के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
रायपुर एक अप्रैल 2011
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कवर्धा में संचालित आधा दर्जन विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु मेहमान प्रवक्ता के लिए 25 अप्रैल 2011 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आई.टी.आई. कवर्धा अधीक्षक ने बताया कि संस्था में संचालित व्यवसाय इलेक्ट्रेशियन, इंजीनियरिंग ड्राईंग/वर्कशाप केलकुलेशसन एवं साईस, ड्रायवर कम मेकेनिंक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट तथा अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय के प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में मेहमान प्रवक्ता नियुक्त किया जाना है।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के अन्तर्गत इलेक्ट्रीशियन, इंजीनियरिंग ड्राईंग/ वर्कशाप केलकुलेशसन एवं साईस हेतु गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विषय लेकर कम से कम हाईस्कूल या पुरानी पध्दति से ग्यारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आवेदकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग या उसके समतुल्य उपाधि, डिप्लोमा या संबंधित व्यवसाय में एन.टी.सी./एन.ए.सी. से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अनुदेशक प्रशिक्षण योजना के तहत एक वर्ष का ए.टी.आई./सी.टी.आई. का एक वर्षीय पाठयक्रम उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र भी मान्य है।
अधीक्षक ने बताया कि ड्रायवर कम मेकेनिंक में मेहमान प्रवक्ता का आवेदक करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल या पुरानी पध्दति से ग्यारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से मेकेनिकल/ आटोमोबाईल इंजीनियरिंग या उसके समतुल्य उपाधि/पत्रोपाधि होनी चाहिए। आवेदकों के पास हल्के वाहन चालन का लाईसेंस होना अनिवार्य है। कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए बोर्ड से हाईस्कूल या पुराना ग्यारहवीं या समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इस व्यवसाय में मेहमान प्रवक्ता के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से कम्प्यूटर साईंस में उपाधि/पत्रोपाधि या बी.सी.ए./पी.जी.डी.सी.ए. या डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स में ओ लेवल का सर्टिफिकेट या संबंधित व्यवसाय में एन.टी.सी./एन.ए.सी. होना चाहिए। शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना के प्रमाण पत्र धारी को भी आवेदन की पात्रता होगी। अंग्रेजी विषय के मेहमान प्रवक्ता के लिए अंग्रेजी साहित्य स्नातक एवं बी.एड. की परीक्षा में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। अंग्रेजी विषय के स्नातकोत्तर उत्तीर्ण आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। सामाजिक विज्ञान विषय के मेहमान प्रवक्ता हेतु समाज शास्त्र/मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए भी अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के निर्धारित प्रपत्र व अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कवर्धा में सम्पर्क किया जा सकता है। पूर्व में उक्त पदों हेतु 30 मार्च 2011 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।

