नारायणपुर और बीजापुर में जिला आयुर्वेद कार्यालय के लिए सेटअप स्वीकृत
रायपुर 11 जून 2010
राज्य शासन द्वारा नवगठित नारायणपुर और बीजापुर जिले में जिला आयुर्वेद कार्यालय की स्थापना के लिए दस-दस पदों का सेटअप स्वीकृत किया गया है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दोनों जिला आयुर्वेद कार्यालय में चौकीदार से लेकर जिला आयुर्वेद अधिकारी सहित दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत सेटअप के अनुसार प्रत्येक जिला आयुर्वेद कार्यालय में एक जिला आयुर्वेद अधिकारी, एक सहायक ग्रेड-एक, दो लेखापाल, एक सहायक ग्रेड-तीन, एक वाहन चालक, दो भृत्य, एक चौकीदार और एक अंशकालीन सफाई कर्मचारी का पद स्वीकृत किया गया है।

क्रमांक/1200/कुशराम