हवाई यात्रा संबंधी निर्देशों में आंशिक संशोधन
रायपुर, 16 जून 2011
राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, सचिव यदि देश के अंदर या देश के बाहर मुख्यमंत्री के साथ एक ही विमान से यात्रा करते हैं, तो उन्हे विमान के उस श्रेणी से यात्रा की पात्रता होगी जिस श्रेणी से मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा की जा रही है। राज्य शासन द्वारा यात्रा संबंधी जारी अन्य निर्देश यथावत् रहेंगे।
क्रमांक/1259/हर्षा

