मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त सदस्य श्रीमती शीला तिवारी ने मुलाकात की
रायपुर, 17 जून 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त सदस्य श्रीमती शीला तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री ओम प्रकाश राठिया और रायगढ़ जिले की महिलाओं सहित कई नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक-1291/सोलंकी

