लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1.20 करोड़ रूपए का अंशदान

छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1.20 करोड़ रूपए का अंशदान

What
When Apr 07, 2010
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 07 अप्रैल 2010

132-070410

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को वाणिज्यिक-कर मंत्री तथा ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अमर अग्रवाल ने कार्पोरेशन की ओर से  एक करोड़ 20 लाख रूपए के अंशदान का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए प्रदान किया। इसके पहले भी कार्पोरेशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 30 लाख रूपए की राशि प्रदान की गयी थी। कार्पोरेशन द्वारा पहली बार इतनी बड़ी राशि अंशदान के रूप में प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि का उपयोग प्रदेश के पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन द्वारा प्रकाशित नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश देने वाले पोस्टरों का विमोचन भी किया। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन को 29 करोड़ रूपए का लाभ अर्जित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2009-10 में 5713 करोड़ रूपए के राजस्व के विरूध्द कुल 6,227 करोड़ 25 लाख रूपए की राजस्व की प्राप्ति की गई है। इस तरह निर्धारित लक्ष्य की 109 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करते हुए लक्ष्य से 514 करोड़ 25 लाख रूपए की अधिक राशि अर्जित की गई है। राज्य में विक्रय कर विभाग द्वारा 110.56 प्रतिशत, आबकारी विभाग द्वारा 102 प्रतिशत तथा पंजीयन विभाग द्वारा 112.50 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया है। विक्रय कर विभाग द्वारा पहली बार लक्ष्य के विरूध्द 110.56 राजस्व अर्जित करते हुए कुल 4467 करोड़ रूपए प्राप्त किए गए है। आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश के इतिहास में पहली बार मात्र प्रोसेस फीस से ही 403 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त की गई है। वर्ष में आबकारी विभाग के द्वारा कुल 1180 करोड़ रूपए प्राप्त किये गए हैं। इसी तरह पंजीयन विभाग द्वारा वर्ष में 580 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया गया है। वेट से होने वाली आय में भी छह प्रतिशत की वृध्दि हुई है। मुख्यमंत्री ने अर्जित उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर आयुक्त एवं सचिव वाणिज्यिक कर विभाग श्री जी.एस. मिश्रा भी उपस्थित थे।
क्रमांक-132/पंकज



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031