लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार छत्तीसगढ़ में फलों की पैदावार में दस गुना से अधिक वृध्दि

छत्तीसगढ़ में फलों की पैदावार में दस गुना से अधिक वृध्दि

What
When Jun 24, 2010
from 03:15 PM to 03:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

फलदार बाग-बगीचों का रकबा भी लगभग नौ गुना बढ़ा

फलदार बगीचों के लिए किसानों को अनुदान की सुविधा

    रायपुर, 24 जून 2010

छत्तीसगढ़ में स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक फलों के बाग-बगीचों का रकबा और उत्पादन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य शासन की लाभदायक योजनाओं के चलते अब किसान फलों के बाग लगाने में भी रूचि ले रहे हैं। पिछले छह वर्षो में राज्य सरकार ने उद्यानिकी विभाग के माध्यम से फलोद्यान विकास के लिए संचालित योजनाओं द्वारा प्रदेश में फलोद्यानों के रकबे में लगभग नौ गुना एवं फलों के उत्पादन में साढ़े दस गुना वृध्दि दर्ज की है। वर्ष 2003-04 में फलोद्यानों का रकबा सोलह हजार 803 हेक्टेयर एवं उत्पादन एक लाख 17 हजार मीटरिक टन था जबकि वर्ष 2009-10 में प्रदेश में फलोद्यानों का रकबा एक लाख 46 हजार 705 हेक्टेयर तथा फलों का उत्पादन बारह लाख 14 हजार 552 मीटरिक टन तक पहुंच गया है। किसान अपनी सीमित भूमि में आम, नीबू, लीची, संतरा, अंगूर, बेल, केला, पपीता आदि के बगीचे लगाकर खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी भी हासिल कर रहे हैं। राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत फलदार बगीचे लगाने के लिए किसानों को दस हजार रूपए से लेकर साढ़े 22 हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही 11 जिलों में राष्ट्रीय बागवानी मिशन और सात जिलों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को फलों के बगीचें लगाने के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए आकर्षक अनुदान पैकेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
    उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि फलोद्यान विकास योजना के तहत किसानों को राज्य पोषित योजना के अन्तर्गत आम के बगीचे लगाने के लिए किसानों को दस हजार 938 रूपए तक की आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में दिया जा रहा है। आम के बगीचे लगाने वाले किसानों को यह सहायता पांच वर्षों में दी जाती है। बगीचे लगाने के लिए बैंक से ऋण लेने पर भी किसानों को लागत के 25 प्रतिशत तक का अनुदान राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। निश्चित सिंचाई के साधन वाले किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाता है। एक किसान को कम से कम आधा एकड़ और अधिकतम दो हेक्टेयर तक फलोद्यान लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है। किसानों को पहले साल अनुदान की 25 प्रतिशत राशि दो किश्तों में दी जाती है। प्रथम किश्त की 50 प्रतिशत राशि किसान द्वारा किए गए कार्य एवं पौध रोपण का सत्यापन करने के बाद सितम्बर माह में तथा शेष 50 प्रतिशत राशि कम से कम 90 प्रतिशत पौधे जीवित पाए जाने पर जनवरी माह में उपलब्ध कराई जाती है। दूसरे वर्ष से पांचवें वर्ष तक हर जनवरी माह में किए गए कार्य और पौधों के जीवित प्रतिशत के सत्यापन के बाद 25 प्रतिशत अनुदान की राशि स्वीकृत की जाती है। ऐसे कृषक जो समय पर कार्य कराने एवं सामग्री जुटाने में असमर्थता व्यक्त करते हैं, उनसे लिखित आवेदन लेकर विभागीय तौर पर यह व्यवस्था कराई जाती है।
अधिकारियों ने बताया कि  प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत ग्यारह जिलों के किसानों को आम, लीची, नीबू आदि के बगीचे लगाने के लिए अधिकतम 22 हजार 500 रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता लगातार तीन सालों तक 50, 20 एवं 30 प्रतिशत के हिसाब से दी जाती है।

     क्रमांक- 1387/नागेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031