नवीन पदस्थापनाएं
रायपुर, 08 अप्रैल 2011
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज शाम यहां मंत्रालय से जारी आदेश में श्री जेवियर तिग्गा, सचिव लोक सेवा आयोग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया है। श्री हेमन्त कुमार पहारे, उप सचिव, नगरीय विकास विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।
क्रमांक-154/स्वराज्य

