प्रचार सहायक ग्रेड-2 की लिखित परीक्षा अब 30 जुलाई को
रायपुर 7 जुलाई 2011
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पीएमटी की परीक्षा 17 जुलाई 2011 को ही आयोजित किए जाने का निर्णय लिए जाने के कारण जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा उक्त दिनांक को निर्धारित प्रचार सहायक ग्रेड-2 की लिखित परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किया गया है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा उपरोक्त तारीख के स्थान पर अब शनिवार 30 जुलाई 2011 को प्रचार सहायक ग्रेड-2 के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूर्व से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में यह लिखित परीक्षा 30 जुलाई 2011 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस आशय का संशोधित सूचना-पत्र सभी अभ्यर्थियों को भेजे जाने की कार्यवाही संचालनालय द्वारा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रचार सहायक ग्रेड-2 के पद की लिखित परीक्षा के लिए जिन 943 अभ्यर्थियों को पूर्व में जनसम्पर्क संचालनालय से सूचना पत्र भेजे गए हैं, उनमें से 500 अभ्यर्थियों के लिए रायपुर के नलघर चौक स्थित प्रो. जे.एन.पाण्डेय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा 443 अभ्यर्थियों के लिए रायपुर के कालीबाड़ी चौक स्थित जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। सभी 943 परीक्षार्थियों को जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा रोल नम्बर भी आबंटित किए गए हैं। रोल नम्बर 1001 से 1500 तक के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा प्रो. जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ली जाएगी, जबकि रोल नम्बर 1501 से 1943 तक के परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा जे.आर.दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर की स्थापना शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-1609/कुशराम