जनसंख्या दिवस पर केन्द्रीय जेल में कार्यक्रम आयोजित
रायपुर, 12 जुलाई 2011
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कल ग्यारह जुलाई को केन्द्रीय जेल रायपुर की पाठशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेल महानिदेशक श्री एस.के.पासवान ने जनसंख्या वृध्दि के संभावित दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और जन-जागरूकता के माध्यम से ही जनसंख्या नियंत्रण संभव है। जेल महानिरीक्षक श्री भारत सिंह और जेल अधीक्षक डॉ.के.के. गुप्ता ने भी जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बंदियों सहित केन्द्रीय जेल रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

