महानदी पर पुल निर्माण के लिए 12.32 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
रायपुर 09 जुलाई 2010
राज्य शासन ने रायपुर जिले के जैतपुर-हसौद-सरसींवा मार्ग में महानदी पर पुल निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए बारह करोड़ 32 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-1684/राजेश

