लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार सेना में धर्म शिक्षकों के रूप में जूनियर कमीशन अधिकारियों की भर्ती

सेना में धर्म शिक्षकों के रूप में जूनियर कमीशन अधिकारियों की भर्ती

What
When Jul 16, 2011
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal



    रायपुर, 16 जुलाई 2011

      सेना में धर्म शिक्षक के रूप में जूनियर कमीशन अधिकारी बनने के लिए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के इच्छुक पुरूष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि धर्म शिक्षक कोर्स 67 के लिए 40 पद (पंडित-26, ग्रंथी-08, मौलबी-06) हेतु छह अगस्त 2011 तक सेना भर्ती कार्यालय रायपुर उदय हाउसिंग सोसायटी, छत्तीसगढ़ पिन 492-099 के पते पर आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी की आयु धर्म शिक्षक कोर्स 67 के लिए 10 अक्टूबर 2011 को 27 वर्ष से कम और 34 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। जन्म 11 अक्टूबर 1977 से 10 अक्टूबर 1984 के मध्य होना चाहिए।
       धर्म शिक्षक पंडित के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त संस्कृत में मध्यमा या हिन्दी में भूषण परीक्षा अथवा संबंधित क्षेत्रीय भाषा में कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो। जिस व्यक्ति ने बी.ए. परीक्षा ऐच्छिक (मुख्य) विषय के रूप में संस्कृत/हिन्दी भाषा लेकर पास की हो और उन्होंने यदि संस्कृत में मध्यमा अथवा हिन्दी में भूषण परीक्षा पास नहीं की हो तो वे भी इसके पात्र होंगे। ग्रंथी पद हेतु अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार ने पंजाबी में विद्वान परीक्षा अथवा संबंधित क्षेत्रीय भाषा में कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो। जिन व्यक्तियों ने बी.ए. परीक्षा ऐच्छिक (मुख्य) विषय के रूप में पंजाबी भाषा लेकर पास की हो और उन्होंने यदि पंजाबी भाषा में विद्वान परीक्षा पास नहीं की हो वे भी इसके पात्र होंगे। मौलवी पद हेतु अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार ने अरबी भाषा में मौलवी आलीम या उर्दू में अदीब अलीम अथवा संबंधित क्षेत्रीय भाषा में कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो। जिन व्यक्तियों ने बी.ए. परीक्षा ऐच्छिक (मुख्य) विषय के रूप में अरबी/उर्दू भाषा लेकर पास की हो और उन्होंने यदि अरबी में मौलवी आलीम या उर्दू में अदीब अलीम परीक्षा पास नहीं की हो वे भी इसके पात्र होंगे।
    इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मकान नम्बर ए-4/8, सेक्टर-एक, उदय हाउसिंग सोसायटी टाटीबंध रायपुर और वहां के दूरभाष नम्बर 0771-2573112 से सम्पर्क किया जा सकता है। 

क्रमांक-1755/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031