लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार प्रदेश में 19 नये सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति और पदस्थापनाएं

प्रदेश में 19 नये सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति और पदस्थापनाएं

What
When Aug 08, 2011
from 03:35 PM to 03:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 08 अगस्त 2011

          राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2008 की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नतीजों के आधार पर मेरिट सूची से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद के लिए अनुशंसित 19 उम्मीदवारों की नई नियुक्ति और पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए है। गृह विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस माह की तीन तारीख को जारी आदेश के अनुसार नवनियुक्त सहायक जिला अभियोजन अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगे।
          नियुक्ति आदेश के अनुसार श्री फिरोज आलम को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला रायपुर, श्री डोमन प्रसाद चंद्रवंशी को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला दुर्ग, श्री दिलीप कुमार सिंह को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला सरगुजा, श्री तेजकुमार एक्का को रायपुर जिले की तहसील बलौदाबाजार, श्री अल्बर्ट टोप्पो को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला सरगुजा, श्री मुक्ति प्रकाश एक्का को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला रायपुर, श्री प्रमोद चन्द्र केरकेट्टा को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला जांजगीर-चांपा, श्रीमति मेरी रोजलिया कुजूर को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला जशपुर, कुमारी प्रतिभा मरकाम को तहसील बीजापुर, श्री नीरज किशोर सिंह को राजनांदगांव जिले की तहसील अम्बागढ़ चौकी, श्री सुनील कुमार सिंह को दुर्ग जिले की तहसील दल्लीराजहरा और श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला रायगढ़ पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री अनीश शर्मा को रायपुर जिले की तहसील बलौदाबाजार, श्री चंदन मानकर को दुर्ग जिले की तहसील बालौद, श्री भूपेन्द्र कुमार डहरिया को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला कोरबा, श्री बंसत कुमार बुनकर को दुर्ग जिले की तहसील डौंडीलोहारा, श्री संजीव राय को तहसील केशकाल, श्री राजेश कुमार त्रिपाठी को कार्यालय उप संचालक अभियोजन जिला राजनांदगांव और श्री प्रवीण कुमार भास्कर को राजनांदगांव जिले की तहसील छुईखदान पदस्थ किया गया है।
          आदेश में नियुक्ति की शर्तो को भी स्पष्ट किया गया है कि परिवीक्षाधीन अधिकारियों को परिवीक्षा अवधि में निर्धारित प्रशिक्षण, तैयार कार्यक्रम अनुसार प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के बाद ली जाने वाली परीक्षा में अनिवार्यत शामिल होकर वरिष्ठता का अंतिम रूप से निर्धारण करते समय प्रशिक्षण के दौरान ली जाने वाली परीक्षा में प्राप्त अंकों को शामिल किया जा सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान ली जाने वाली परीक्षा में प्रथमबार में असफल होने पर संबंधित अधिकारी को प्रशिक्षण केन्द्र में आगामी प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित होकर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परिवीक्षा अवधि में परीक्षा में असफल रहने पर इनकी सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी। परिवीक्षाधीन अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व एक बाण्ड शासन के हित में निष्पादित करना होगा, कि परिवीक्षा अवधि को सफलतापूर्वक पूर्ण न करने की दशा में परिवीक्षा अवधि में शासन द्वारा उस पर खर्च की गई राशि जिसमें वेतन, भत्ते एवं यात्रा भत्ता व्यय शामिल होगा, कि वापसी के लिए उत्तरदायी रहेगा। नियुक्त अधिकारियों की वरिष्ठता छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई चयन सूची के वरिष्ठता क्रम के अनुसार निर्धारित होगी।

क्रमांक-2169/चतुर्वेदी

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031