सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण में पांच नये सदस्य मनोनीत
रायपुर, 09 अगस्त 2011
राज्य शासन द्वारा आदिवासी विकास से जुड़े पांच समाज सेवियों और विशेषज्ञों को सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
इस आदेश के अनुसार श्री भानुप्रताप साय जशपुर, श्री लखन श्रीवास्तव कोरिया, श्री अभिमन्यु गुप्ता अम्बिकापुर, श्री पहलवान सिंह मरवाही तथा श्री शिवमोहन सिंह को इस प्राधिकरण को नया सदस्य बनाया गया है।
क्रमांक-2184/राजेश

