पदस्थापनाएं
रायपुर, 13 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नई पदस्थाना की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री एन.सी.नौरोजी को जशपुर से बिलासपुर, डिप्टी कलेक्टर श्री पी.के.शर्मा को बिलासपुर से जशपुर, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.आर.कुर्रे को कोरबा से सरगुजा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री जी.आर. राठौर को सरगुजा से कोरबा पदस्थ किया गया है। धार्मिक न्यास एवं संस्कृति विभाग के उप सचिव श्री एम.डी.दीवान को छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग रायपुर में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

