अधिकारियों की पदस्थापनाएं
रायपुर 13 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा आज यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज शाम यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा श्री प्रसन्ना आर. को आयुक्त नगरनिगम रायपुर पदस्थ किया गया था। इस आदेश में संशोधन करते हुए श्री प्रसन्ना को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर से आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर, श्री बासवाराजू एस. को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया तथा श्री यशवंत कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया से आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर पदस्थ किया गया है। श्री यशवंत कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज ही शाम को जारी एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गई है। इनमें श्री जे.पी.पाठक अपर कलेक्टर दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, श्री विपिन मांझी अपर कलेक्टर महासमुंद को अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा, श्री जितेन्द्र शुक्ला विशेष सहायक, मंत्री, नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण तथा परिवहन को उप सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्री आर. एक्का अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा को आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा और श्री जन्मेजय महोबे, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा को आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई पदस्थ किया गया है।

