आज मनाएंगे सद्भावना दिवस
मुख्य सचिव मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाएंगे ''सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा''
रायपुर, 18 अगस्त 2011
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी का जन्म दिवस कल 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ में भी सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को तृतीय शनिवार का शासकीय अवकाश है। इसलिए एक दिन पूर्व 19 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों को मंत्रालय के गेट क्रमांक-दो पर सबेरे ग्यारह बजे ''सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा'' दिलाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का परिपत्र विगत छह अगस्त को मंत्रालय के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विशेष सचिवों को जारी कर दिया गया है।
जारी परिपत्र में कहा गया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सम्पूर्ण भारत में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ाना है। सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पिछले महीने की 27 तारीख को परिपत्र जारी कर सदभावना दिवस मनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। परिपत्र में कहा गया है कि 19 अगस्त को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ''सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा'' दिलायी जाए और 20 अगस्त से 03 सितम्बर तक मनाए जा रहे साम्प्रदायिक सौहार्द्र पखवाड़े के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं सद्भावना पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करें और की गई कार्रवाई से सामान्य प्रशासन विभाग को अवगत भी करायें।

क्रमांक- 2339/काशी