दिवंगत विधायक श्री मदनलाल साहू का आज अंतिम संस्कार
रायपुर 22 अगस्त 2010
राज्य के संजारी (बालोद) क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय श्री मदनलाल साहू का अंतिम संस्कार कल सोमवार 23 अगस्त को उनके गृह ग्राम अरमरी कला, तहसील गुरूर में किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि श्री साहू का आज रायपुर में दिल का दौरा पड़ने पर अचानक निधन हो गया। श्री साहू लगभग 55 वर्ष के थे। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से वर्ष 1978 में अर्थ शास्त्र में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित प्रदेष सरकार के अनेक मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता भी कल 23 अगस्त को ग्राम अरमरीकला पहुंचकर स्वर्गीय श्री मदनलाल साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
क्रमांक-2435/स्वराज्य

