लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन-पत्र 15 मई तक आमंत्रित

बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन-पत्र 15 मई तक आमंत्रित

What
When Apr 15, 2011
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 15 अप्रैल 2011

    राज्य सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में इसके लिए पात्रता रखने वाले बेरोजगारों से आगामी 15 मई तक आवेदन पत्र जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अन्तर्गत 18 से 35 वर्ष तक आयु समूह के उच्चतर माध्यमिक या उससे आगे की परीक्षा उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ के मूल निवासी तथा गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों के शिक्षित बेरोजगारों जिनकी स्वत: की आय का कोई स्रोत नही हो और वह पिता/पालक पर पूर्णत: आश्रित हो, को मासिक पांच सौ रूपए की दर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
    रोजगार और प्रशिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के इच्छुक बेरोजगार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में और शहरी क्षेत्र के बेरोजगार स्थानीय नगर निगम, नगर पालिका अथवा नगर पंचायत कार्यालय में 15 मई तक सभी जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जमा कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र एक जनवरी 2011 की स्थिति में 18 वर्ष  से कम और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्हें एक जनवरी 2011 की स्थिति में ही रोजगार कार्यालय में कम से कम दो वर्ष से पंजीकृत होना भी जरूरी है। आवेदन पत्रों पर जनपद पंचायत और नगरीय निकाय की समिति द्वारा विचार करने के बाद पात्रता के अनुसार बेरोजगारी भत्ते की मंजूरी दी जाएगी। समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने की सूचना पृथक से दी जाएगी। साक्षात्कार के समय शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, आय संबंधी प्रमाण पत्र आदि मूल रूप में समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। साक्षात्कार के लिए कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।
    अधिकारियों ने यह भी बताया कि बेरोजगारी भत्ता सबसे पहले एक वर्ष के लिए मंजूर किया जाएगा। यदि इस दौरान आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को रोजगार या स्व-रोजगार प्राप्त हो जाता है तो यह भत्ता स्वत: समाप्त हो जाएगा। चयनित आवेदकों को शासन की विभिन्न रोजगारमूलक या स्व-रोजगार योनाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। अगर वे प्रशिक्षण नहीं लेना चाहेंगे तो उन्हें बेरोजगारी भत्ते का भुगतान बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित एक वर्ष की अवधि समाप्त होने पर अगर आवेदक को बेरोजगारी भत्ते की जरूरत होगी, तो उसे इसके नवीनीकरण के लिए समिति के समक्ष पुन: उपस्थित होना पडेग़ा। योजना की विस्तृत जानकारी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ''रोजगार पक्ष'' की वेबसाईट www.cg.nic.in/cgemployment  (सीजीईएमपीएलओवायएमइएनटी) से भी प्राप्त की जा सकती है।

क्रमांक-245/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031