संस्कृत सप्ताह का समापन आज
रायपुर 26 अगस्त 2010
संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह कल 27 अगस्त को शाम पांच बजे स्कूल शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की मुख्य आतिथ्य में संस्कृति एवं पुरातत्व संग्राहालय के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।फ उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य शासन और संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में 21 अगस्त से संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया, इस दौरान संगोष्ठी, रैली, समूह गान, गीतापाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

