लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का सुनहरा मौका : रायगढ़ में छह सितम्बर को होगा वृहद रोजगार मेला

शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का सुनहरा मौका : रायगढ़ में छह सितम्बर को होगा वृहद रोजगार मेला

What
When Aug 27, 2010
from 02:45 PM to 02:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग दो हजार पदों पर होगी भर्तियां

निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार दिलाने राज्य शासन की पहल

    रायपुर 27 अगस्त 2010

प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न तकनीकी और रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिलाने की योजनाओं के संचालन के बाद अब राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रतिष्ठित निजी संस्थानों और कारखानों में रोजगार दिलाने के लिए भी सुनहरा अवसर उपलब्घ कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी छह सितम्बर को जनशक्ति नियोजन विभाग के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय द्वारा रायगढ़ शहर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में एक ही दिन नलवा स्टील एवं पावर लिमिटेड, अंजनी स्टील लिमिटेड, एस.आई.एस. सिक्युरिटीज, एस.बी.आई. लाईफ, रिलायंस लाईफ, मोनेट इस्पात और एनर्जी लिमिटेड सहित भारत पेट्रोलियम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगभग दो हजार पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह रोजगार मेला शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में प्रातः नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। जनशक्ति नियोजन विभाग द्वारा इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षित युवाओं से शामिल होने अपील की गयी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के रोजगार कार्यालय सहित वेबसाईट एचटीटीपीरायगढ़डाॅटजीओव्हीडाटआईएन (http://raigarh.gov.in) पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    जनशक्ति नियोजन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठनों में उपलब्ध रोजगार के बृहद अवसरों का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पिछले 12 जून को भी जांजगीर-चाम्पा में इसी तरह के रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में भी लगभग दो हजार युवाओं को निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में नौकरी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ में आयोजित होने वाली रोजगार मेलों में गैर तकनीकी और तकनीकी श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा गार्ड, बीमा सलाहकार, सेल्स मैनेजर जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए केवल रायगढ़ जिले के निवासियों और रायगढ़ जिले के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत आवेदकों को ही शामिल किया जाएगा। अन्य तकनीकी योग्यता एवं अनुभव वाले खाली पदों पर प्रदेश के सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों श्रेणियों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के निवासी और प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत आवेदक ही पात्र घोषित किए गए हैं।
    अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदन पत्रों की प्राप्ति दो प्रकार से हो सकेगी। रायगढ़ जिले के मूलनिवासी और रायगढ़ जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत आवेदक तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायगढ़ से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र रायगढ़ जिले के विकासखंड मुख्यालयों में जनपद पंचायत कार्यालयों से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। जनपद पंचायत कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड और निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। रायगढ़ जिले के निवासियों के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि चार सितम्बर निर्धारित की गयी है। पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र छह सितम्बर को मेला स्थल पर नियोजकों द्वारा प्राप्त किए जाएंगे और साक्षात्कार तथा चयन संबंधी प्रक्रिया की जाएगी।
    अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के मूल निवासी और प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत आवेदक केवल तकनीकी श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे। ऐसे आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र में बायोडाटा फार्म भर कर मेला स्थल में नियोजकों के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। नियोजकों द्वारा मेला स्थल पर विभिन्न कक्षों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के दौरान आवेदकों को रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड, मूलनिवास प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों और अनुभव प्रमाण-पत्रों सहित अपने दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के छायाचित्र भी प्रस्तुत करने होंगे। साक्षात्कार के बाद चयन संबंधी परिणाम 20 सितम्बर से रोजगार कार्यालय रायगढ़ के सूचना पटल और वेबसाईट एचटीटीपीरायगढ़डाॅटजीओव्हीडाटआईएन (http://raigarh.gov.in) पर भी उपलब्ध रहेंगे।

क्रमांक 2501/नागेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031