वैशाली नगर के नागरिकों ने विधानसभा की कार्रवाई देखी
रायपुर 07 सितम्बर 2011
विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां विधानसभा परिसर में विधायक श्री भजनसिंह निरंकारी के नेतृत्व में वैशाली नगर क्षेत्र से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष श्री रवीन्द्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इन नागरिकों ने आज विधानासभा की कार्रवाई का भी अवलोकन किया।
क्रमांक-2652/सोलंकी

