विधानसभा अध्यक्ष ने किया 53 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
रायपुर 12 अक्टूबर 2011
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कल बिलासपुर जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम चंद्रखुरी में 53 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें दो-दो लाख के अटल चौक एवं व्यास मोहल्ला में सामुदायिक भवन, 6 लाख के बाजार शेड निर्माण, एक लाख के बहुउद्देशीय शेड निर्माण, 6.50 हजार के चबूतरा निर्माण, 2.6 लाख के माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष, 4 लाख के पंचायत भवन सह गोदाम निर्माण, 1.5 लाख के समुदायिक संसाधन केन्द्र, एवं 6 लाख के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण तथा 2 लाख के आंगनबाड़ी भवन, 3 लाख के आंगनबाड़ी भवन, 1.5 लाख के प्रा. शाला में बाउण्ड्रीवाल, 10 लाख के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, 5 लाख के सरस्वती शिशु मंदिर एवं 6 लाख के ग्राम सेवक निवास के निर्माण कार्य हेतु शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा हाई स्कूल से हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल परिवार में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि ग्रामीण शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। गरीबों को सस्ते दर पर चावल मुहैया करायी जा रही है। कोई भी स्मार्ट कार्डधारी व्यक्ति 30 हजार रूपये तक नि:शुल्क अस्पताल में ईलाज करा सकता है। स्कूली बच्चों को नि:शुल्क गणवेश एवं पुस्तके उपलब्ध हो रहा है। सरस्वती सायकल योजना के तहत् बालिकाओं को सायकल प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जाबकार्डधारी परिवारों को रोजगार मुहैया करायी जाती है। उन्होंने कहा कि शालाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण्ा आहार एवं रेडी टू ईंट संचालित की जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंजू सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अहिल्या धृतलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

