मुख्यमंत्री आज सवेरे रायपुर आएंगे
रायपुर, 19 अक्टूबर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अमेरिका की ग्यारह दिवसीय यात्रा के बाद कल 20 अक्टूबर को वहां से देर रात 2.15 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमान तल पहुंचेंगे। डॉ. सिंह नई दिल्ली से एयर इंडिया के विमान द्वारा रवाना होकर सवेरे 7.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। डॉ. रमन सिंह नौ अक्टूबर को रायपुर से नई दिल्ली होते हुए अमेरिका गए थे।
क्रमांक-3276/स्वराज्य

