कृषि मंत्री ने श्रीमती ममता द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया : गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
रायपुर, 19 अक्टूबर 2011
कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज शाम यहां पुरानी बस्ती, बनिया पारा स्थित श्री उमेश द्विवेदी के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और श्री द्विवेदी सहित उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक श्री उमेश द्विवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती ममता द्विवेदी का आज दोपहर यहां खारून नदी के तट पर महादेव घाट में अत्यन्त गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। प्रमुख सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, विशेष सचिव श्री एम.के. त्यागी, संचालक जनसंपर्क श्री अशोक अग्रवाल और संचालनालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में राजधानी के पत्रकारों और प्रबुध्द नागरिकों ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती ममता द्विवेदी को विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की। सभी लोगों ने वहां उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। ज्ञातव्य है कि श्रीमती ममता द्विवेदी का कल शाम भिलाई सेक्टर-9 के अस्पताल में निधन हो गया था।
क्रमांक-3279/स्वराज्य

