लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू : केशकाल घाटी में यातायात सुगम बनाने की कवायद

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू : केशकाल घाटी में यातायात सुगम बनाने की कवायद

What
When Oct 22, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

सभी मुख्य मोड़ों के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर माल वाहनों में ओव्हर लोडिंग पर कठोरता से अंकुश लगाने के निर्देश

समस्या के तात्कालिक निराकरण के लिए घाटी में वन-वे ट्रेफिक प्रणाली लागू की जाएगी

रायपुर 22 अक्टूबर 2011

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर होते हुए आन्ध्रप्रदेश के विशाखापटनम बन्दरगाह को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 (नया नम्बर-30) पर केशकाल घाटी में यातायात को और भी ज्यादा सुगम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पिछले महीने की भारी बरसात की वजह से इस राष्ट्रीय राजमार्ग और विशेष रूप से केशकाल घाटी में सड़क को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को मार्ग मरम्मत और बेहतर यातायात प्रबंधन जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर संभाग के आयुक्त श्री के. श्रीनिवासुलू ने कल जगदलपुर में अपने कार्यालय में इस सिलसिले में लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। संभागीय आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों का उल्लेख करते हुए बैठक में केशकाल घाटी के विभिन्न मोड़ों पर चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।
    संभागीय आयुक्त ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर आने-जाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की भी जरूरत है। ऐसे वाहन मालिकों और वाहन चालकों को साफ शब्दों में समझाना होगा कि ओव्हर लोडिंग यानी क्षमता से अधिक माल लदान के फलस्वरूप जहां सड़कों की हालत खराब होती है, केशकाल जैसी घाटियों में चढ़ाव पर ऐसे वाहन अक्सर ब्रेक डाउन की वजह से रूक जाते हैं। फलस्वरूप गंभीर ट्राफिक जाम की स्थिति बनती है और आम नागरिकों तथा यात्री गाड़ियों को परेशानी होती है। संभागीय आयुक्त ने केशकाल घाटी के संकरे मोड़ वाले विभिन्न बिन्दुओं में त्रिज्या (रेडियस) बढ़ाने के निर्देश दिए।
    बैठक में संभागीय आयुक्त ने बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक को केशकाल घाटी में ट्राफिक जाम की समस्या के तात्कालिक निराकरण के लिए 'वन-वे ट्रेफिक' प्रणाली लागू करने और वहां पर सुप्रशिक्षित कर्मचारी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि घाटी के उपर एक स्थान निर्धारित कर ऐसे प्रशिक्षित कर्मचारियों को वायरलेस सेट अथवा वाकी-टाकी भी दिया जाए, ताकि वे दोनों तरफ से यातायात की ताजा स्थिति की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राज्य शासन के प्रस्ताव पर केन्द्रीय भूतल परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने केशकाल घाटी के चौड़ीकरण की कार्य योजना बनाने के लिए सर्वेक्षण कार्य की मंजूरी दे दी है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा लगभग साढ़े नौ लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी जा चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार निविदा आमंत्रित कर राष्ट्रीय राजमार्ग परिमण्डल के मुख्य अभियंता द्वारा निविदा स्वीकृति का प्रस्ताव केन्द्रीय भूतल और सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा गया है। बैठक में केशकाल घाटी के मुख्य मार्ग के स्थान पर विश्रामपुरी से सरोना होते हुए नरहरपुर होकर धमतरी तक और विश्रामपुरी से ही रावस होते हुए ठेमा से सरोना तक दो वैकल्पिक मार्गो की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
    अधिकारियों ने बैठक में बताया कि रायपुर-जगदलपुर मुख्य मार्ग पर 163 वें किलोमीटर से 167 वें किलोमीटर तक के हिस्से में सड़क मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा घाटी के सभी मुख्य मोड़ों पर सीमेन्ट की पक्की सड़क बनवाने के लिए लगभग तीन करोड़ 03 लाख रूपए का प्रस्ताव इस महीने की दस तारीख को राज्य सरकार को भेज दिया गया है, जबकि प्राक्कलन स्वीकृति की प्रत्याशा में दो करोड़ 87 लाख रूपए के निविदा आमंत्रण का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को प्रेषित किया जा चुका है। इसके अलावा केशकाल घाटी से एक वैकल्पिक मार्ग (बायपास मार्ग) निर्माण के लिए भी लोक निर्माण विभाग के बस्तर परिक्षेत्र मुख्य अभियंता कार्यालय से 53 करोड़ 63 लाख रूपए की कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जा चुका है। पिछले माह की भारी वर्षा के कारण केशकाल घाटी के लगभग सभी मुख्य मोड़ क्षतिग्रस्त हो गये थे। इनमें से मोड़ क्रमांक-एक से सात तक डामरीकरण करते हुए मरम्मत की जा चुकी है और शेष मोड़ क्रमांक-आठ से दस तक यह कार्य युध्द स्तर पर किया जा रहा है।
बैठक में उपायुक्त बस्तर संभाग श्री देवराम मण्डावी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर श्री ज्ञानेश्वर कश्यप, वन मण्डलाधिकारी श्री एस.के.पैकरा, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन यंत्री श्री जे.पी.तिग्गा, अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री डी.एस.कुंजाम, लोक निर्माण विभाग के कोंडागांव डिवीजन के कार्यपालन यंत्री श्री एस.के.सुल्लेरे और सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री तथा वरिष्ठ इंजीनियर श्री वाय.एन.पांडे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-3319/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031