लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार उत्साह के साथ चल रही है राज्योत्सव की तैयारी : इस वर्ष का शुभंकर पहाड़ी मैना, वन भैंसा और धान पर आधारित

उत्साह के साथ चल रही है राज्योत्सव की तैयारी : इस वर्ष का शुभंकर पहाड़ी मैना, वन भैंसा और धान पर आधारित

What
When Oct 23, 2011
from 09:20 PM to 09:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 23 अक्टूबर 2011

    राज्य निर्माण के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2011 की तैयारियां राजधानी रायपुर सहित प्रदेष के सभी जिलों में उत्साह के साथ चल रही है। राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में राज्य स्थापना दिवस का प्रदेष स्तरीय समारोह एक नवम्बर से पांच नवम्बर तक और जिला मुख्यालयों में दो नवम्बर से चार नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस वर्ष के राज्योत्सव के शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) का अनुमोदन कर दिया है। 3330-231011इस बार यह शुभंकर छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना और राजकीय पषु वन भैंसा पर केन्द्रित करते हुए राज्य की समृध्दि और खुषहाली की पहचान के रूप में धान की सुनहरी बालियों से सजाया गया है। संस्कृति विभाग के सचिव श्री मनोहर पाण्डेय ने आज शाम यहां विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में विभिन्न विभागों की अधिकारियों की बैठक लेकर राज्योत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मैदान में आयोजित की जाने वाली विकास प्रदर्षनी की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। श्री पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण करने के निर्देष दिए। बैठक में संचालक, जनसंपर्क और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अषोक अग्रवाल तथा संस्कृति विभाग के संचालक श्री नरेन्द्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री देवेन्द्र सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि राज्योत्सव-2011 के शुभंकर का उपयोग विकास प्रदर्षनी के मुख्य प्रवेष द्वार सहित सभी मण्डपों में और सांस्कृतिक मंच और विभिन्न शासकीय प्रचार-प्रसार सामग्री में भी किया जाएगा। यह शुभंकर जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाइट http://dpr.choice.gov.in पर भी उपलब्ध है।

क्रमांक-3330/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031