जनसंपर्क संचालनालय में पदोन्नति
रायपुर, 05 नवम्बर 2011
राज्य सरकार के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश कल यहां जारी किए गए हैं। सूचना सहायक ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ के श्री प्रेमलाल पटेल, जिला जनसंपर्क कार्यालय सरगुजा की श्रीमती मक्सिमा टोप्पो तथा जनसंपर्क संचालनालय रायपुर के श्री अटलबिहारी काशी और प्रचार सहायक ग्रेड-1 श्री मुन्नालाल चौधरी को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। सहायक ग्रेड-दो जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ श्री सुखराम श्रीवास को सहायक ग्रेड-1 के पद पर पदोन्नति दी गई है। भृत्यों में जिला जनसम्पर्क कार्यालय कोरिया (बैकुण्ठपुर) में पदस्थ श्री बलधारी राम को सहायक ग्रेड-3, जिला जनसम्पर्क कार्यालय जगदलपुर (बस्तर) में पदस्थ भृत्य श्री बलदेव सिंह को तथा जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर के श्री दुकालूराम साहू को दफ्तरी के पद पर पदोन्नत करते हुए वर्तमान कार्य स्थल पर पदस्थ किया गया है।

