लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार छत्तीसगढ़ में दस साल में 57 नये सरकारी आई.टी.आई

छत्तीसगढ़ में दस साल में 57 नये सरकारी आई.टी.आई

What
When Oct 30, 2010
from 01:15 PM to 01:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सीटों की संख्या छह हजार से बढ़ कर सोलह हजार हुई

रायपुर 30 अक्टूबर 2010

छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा विगत दस वर्षों में 57 नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खोलने की स्वीकृति प्रदान की गयी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय आईटीआई की संख्या 44 और सीटों की संख्या लगभग छह हजार थी। वर्तमान में प्रदेश में कुल स्वीकृत आईटीआई की संख्या 101 और संचालित आईटीआई की संख्या 3520-30101091 तथा सीटों की संख्या बढ़कर लगभग सोलह हजार हो गई है। राज्य में संचालित सभी 91 आईटीआई को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से उन्नत (अपग्रेड) किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत एक-एक आईटीआई को ढाई करोड़ रूपये का ब्याज रहित ऋण प्रदान किया जाता है। अब तक 95 करोड़ रूपए की ऋण सहायता से 38 आईटीआई को उन्नत किया जा चुका है, शेष आईटीआई को भी उन्नत किया जाना प्रस्तावित है।
छत्तीसगढ़ सरकार के जनशक्ति नियोजन विभाग द्वारा पिछले पांच वित्तीय वर्षों (2005-06 से 2009-10) में तीस नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रारंभ करने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2010-11 में दस नये आईटीआई प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। तीस नए आईटीआई में बिलासपुर जिले में बिल्हा, खम्हरिया, पथरिया, तखतपुर, मस्तुरी एवं मुंगेली, सरगुजा जिले में प्रेमनगर, सूरजपुर, सामरी एवं वाड्रफनगर, रायगढ़ जिले पुसौर, तमनार, लैलूंगा एवं तपकरा, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले मे कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़, जांजगीर-चांपा जिले खरौद एवं अकलतरा, बस्तर जिले कोंडागांव एवं विश्रामपुरी, रायपुर जिले में तिल्दा, दुर्ग जिले में पाटन, धमतरी जिले में मगरलोड, कबीरधाम जिले में कवर्धा, कोरबा जिले में करतला, कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ, ज़शपुर जिले में कुनकुरी, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में सुकमा और जिला मुख्यालय बीजापुर शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2010-11 में दस नये आईटीआई खोलने की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिनमें लोहान्डीगुड़ा जिला बस्तर, चारामा जिला उत्तर बस्तर (कांकेर), बगीचा जिला जशपुर, रामानुजगंज जिला सरगुजा, बागबहरा जिला महासमुंद, छुईखदान जिला राजनांदगांव और धरसींवा, भाटापार, अभनपुर एवं भटगांव जिला रायपुर शामिल हैं।

क्रमांक-3520/काशी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031