रायगढ़ जिले में 20 शिक्षाकर्मी निलंबित
रायपुर 07 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम के उल्लंघन के फलस्वरूप रायगढ़ जिले के जिले के 20 शिक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये शिक्षा कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे। राज्य शासन द्वारा शिक्षा कर्मियों की सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित करते हुए उन्हें इस अधिनियम के तहत निलंबित किया गया है। ये शिक्षा कर्मी कल छह नवम्बर को रायगढ़ कलेक्टोरेट के सामने धरने पर भी बैठे थे। इनका निलंबन जिला पंचायत द्वारा किया गया। निलंबित शिक्षाकर्मियों में शिक्षाकर्मी वर्ग-1 से भोजराम पटेल शा.उ.मा.शाला तारापुर, विजय पण्डा कन्या हाईस्कूल घरघोडा, श्रीमती अनिता देवांगन शा.उ.मा.विद्यालय लोईंग, श्रीमती सीमा वर्मा शा.उ.मा.विद्यालय लोईंग, विजय कुमार शा.उ.मा.विद्यालय कोतरलिया, अखिलेश मिश्रा शा.उ.मा.शाला कोडातराई, मनीष बहिदार शा.उ.मा.शाला घरघोडा, रामकुमार पटेल शा.उ.मा.शाला रायकेरा, शिवाकांत शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल रायगढ, राजेश कुमार पटेल उच्चतर माध्यमिक शाला कोडातराई, लिगिलसाय किण्डो शा.उ.मा.शाला कोडातराई शामिल है। इसी तरह शिक्षाकर्मी वर्ग-2 से प्रमोद पाण्डेय शा.माध्यमिक शाला खैरपुर, मनमोहन मिश्रा माध्यमिक शाला चिटकाकानी, रमेश कुमार शासकीय स्कूल गेजामुडा, श्रीमती माधुरी पटनायक शा.उ.मा.शाला पतरापाली, श्रीमती सविता स्वर्णकार शासकीय स्कूल गोवर्धनपुर, कु. विजिया श्रीवास शा.उ.मा.शाला पतरापाली पूर्व तथा शिक्षाकर्मी वर्ग-3 से सुबल कुमार प्रधान हायर सेकेण्ड्री स्कूल कोतरलिया, मुकेश देवांगन प्राथमिक शाला चिटकाकानी, हरिहर प्रसाद चौहान प्राथमिक शाला कोडातराई को निलंबित कर दिया गया है।

