मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने दी दीपावली की बधाई
रायपुर, 03 नवम्बर 2010
राज्य सरकार के सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर, स्कूल शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल, जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव, नगरीय प्रशासन, आवास और पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित संसदीय सचिव सर्वश्री भैयालाल राजवाड़े, विजय बघेल, महेश गागड़ा, युध्दवीर सिंह जूदेव, भरत साय, सिध्दनाथ पैकरा, कोमल जंघेल, ओमप्रकाश राठिया और डॉ. सियाराम साहू ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृध्दि की कामना की है।

