विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए गौरी-गौरा पूजन में
रायपुर 06 नवम्बर 2010

विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर बिलासपुर जिले के मन्नाडोला (तिफरा) में गौरी-गौरा की पूजा में शामिल होकर प्रदेश के किसानों और मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों की तरक्की और खुशहाली की कामना की।
क्रमांक-3605/स्वराज्य

