बाल सम्प्रेषण गृह माना में बाल दिवस के अवसर पर आज विशेष लोक अदालत का आयोजन
रायपुर, 13 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल दिवस के अवसर पर कल 14 नवम्बर को बाल सम्प्रेषण गृह माना में सुबह 11 बजे से 'विशेष लोक अदालत' का आयोजन किया गया है। विशेष लोक अदालत में बाल सम्प्रेषण गृह माना में लंबित प्रकरणों का निराकरण अधिवक्ताओं के सहयोग से आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सहायता अधिकारी ने लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित व्यक्तियों से विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
क्रमांक-3709/चतुर्वेदी

