छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश दिवसों की सूची जारी
रायपुर 25 नवम्बर 2011
राज्य सरकार ने आगामी कैलेण्डर वर्ष 2012 के लिए छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक छुटिटयों की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार माह के समस्त रविवार और प्रत्येक महीने के द्वितीय और तृतीय शनिवार को सामान्य अवकाश रहेगा। इसके अलावा विभिन्न 18 पर्वों के लिए 18 सामान्य अवकाश भी घोषित किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य शासन ने कैलेण्डर वर्ष 2012 में 50 ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा की है। प्रत्येक कर्मचारी को इनमें से उसकी इच्छा के अनुसार केवल तीन ऐच्छिक अवकाश लेने की पात्रता होगी।
राज्य शासन द्वारा घोषित सामान्य अवकाश इस प्रकार हैं:- गुरूवार 26 जनवरी को गणंतत्र दिवस, सोमवार 20 फरवरी को महाशिवरात्रि, गुरूवार 08 मार्च को होली, गुरूवार 05 अप्रैल को महावीर जयंती, शुक्रवार 06 अप्रैल को गुड फ्राइडे, शनिवार 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती, सोमवार 04 जून को कबीर जयंती, गुरूवार 02 अगस्त को रक्षा बंधन, शुक्रवार 10 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बुधवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, सोमवार 20 अगस्त को ईद-उल-फितर, मंगलवार 02 अक्टूबर गांधी जयंती, बुधवार 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी), शनिवार 27 अक्टूबर को ईद-उल-जुहा, मंगलवार 13 नवम्बर को दीपावली, बुधवार 28 नवम्बर को गुरूनानक जयंती, मंगलवार 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती और मंगलवार 25 दिसम्बर को क्रिसमस-डे। इसके अलावा 05 फरवरी को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), 01 अप्रैल को रामनवमीं, 06 अप्रैल को बुध्द पूर्णिमा और 25 नवम्बर को मोहर्रम के दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश दिवस घोषित नहीं किया गया है।
ऐच्छिक अवकाश इस प्रकार होंगे- शनिवार 07 जनवरी को राजिम भक्तिन माता जयंती, सोमवार 09 जनवरी को छेरछेरा, शनिवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति, सोमवार 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती, शनिवार 28 जनवरी को वसंत पंचमी, मंगलवार 07 फरवरी को संत रविदास जयंती/राजिम मेला/माघ पूर्णिमा, गुरूवार 16 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, बुधवार 07 मार्च को होली (होलिका दहन), शनिवार 10 मार्च को भाई-दूज, मंगलवार 13 मार्च को डॉ. सैय्यदना साहब का जन्म दिवस, मंगलवार 20 मार्च को वीरांगना अवन्ति बाई का बलिदान दिवस, शुक्रवार 23 मार्च को गुड़ी पड़वा, शनिवार 24 मार्च को चैती-चांद, मंगलवार 27 मार्च गुहा निषाद राज जयंती, गुरूवार 05 अप्रैल को हाटकेश्वर जयंती, शुक्रवार 06 अप्रैल धरती पूजा (खद्दी पर्व) शुक्रवार 13 अप्रैल को वैशाखी, मंगलवार 17 अप्रैल श्रीमद वल्लभाचार्य जयंती, बुधवार 18 अप्रैल सेन जयंती, सोमवार 23 अप्रैल छत्रपति शिवाजी जयंती, मंगलवार 24 अप्रैल परशुराम जयंती, गुरूवार 26 अप्रैल शंकराचार्य जयंती, गुरूवार 24 मई छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती, सोमवार 04 जून हजरत अली का जन्म दिवस, गुरूवार 21 जून को रथयात्रा, गुरूवार 05 जुलाई को शब-ए-बारात, गुरूवार 19 जुलाई को हरेली/डॉ. खूबचंद बघेल जयंती, सोमवार 23 जुलाई को नागपंचमी, बुधवार 08 अगस्त को हरछठ, शुक्रवार 17 अगस्त को पोला/जमात-उल-बिदा, शनिवार 18 अगस्त को पारसी नववर्ष, बुधवार 29 अगस्त को ओणम, सोमवार 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती, बुधवार 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, शनिवार 22 सितम्बर को नवाखाई, बुधवार 26 सितम्बर को डोल ग्यारस, शनिवार 29 सितम्बर को अनंत चतुदर्शी, सोमवार 15 अक्टूबर को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या, मंगलवार 16 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती, सोमवार 22 अक्टूबर को दशहरा (महाअष्टमी), मंगलवार 23 अक्टूबर को दशहरा (महानवमीं), सोमवार 29 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ह देव जयंती/टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव, शुक्रवार 02 नवम्बर को करवा चौथ व्रत, सोमवार 12 नवम्बर को दीपावली (दक्षिण भारतीय), बुधवार 14 नवम्बर को दीपावली का दूसरा दिन, गुरूवार 15 नवम्बर को भाई दूज, मंगलवार 20 नवम्बर को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, शनिवार 24 नवम्बर को नामदेव जयंती/गुरू तेगबहादुर का शहीदी दिवस, सोमवार 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस और गुरूवार 27 दिसम्बर को दत्तात्रय जयंती। इसके अलावा रविवार होने के कारण एक जनवरी को नव वर्ष दिवस, 15 जनवरी को पोंगल, 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती, 24 जून को वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस और 14 अक्टूबर को प्राणनाथ जयंती को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
राज्य सरकार ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय की 08 जून 1957 की अधिसूचना के अन्तर्गत परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिऐबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 के प्रावधानों का उपयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश दिवसों की भी घोषण्ाा की है, जो इस प्रकार हैं- गुरूवार 26 जनवरी को गणंतत्र दिवस, सोमवार 20 फरवरी को महाशिवरात्रि, गुरूवार 08 मार्च को होली, सोमवार 02 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, गुरूवार 05 अप्रैल को महावीर जयंती, शुक्रवार 10 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी, बुधवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, सोमवार 20 अगस्त को ईद-उल-फितर, सोमवार 01 अक्टूबर को बैंकों की अर्धवार्षिक लेखाबंदी, मंगलवार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती, बुधवार 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी), शनिवार 27 अक्टूबर को ईद-उल-जुहा, मंगलवार 13 नवम्बर को दीपावली, बुधवार 28 नवम्बर को गुरूनानक जयंती और मंगलवार 25 दिसम्बर को क्रिसमस-डे। इसके अलावा 06 मई को बुध्द पूर्णिमा और 25 नवम्बर को मोहर्रम के दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश दिवस घोषित नहीं किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इन सभी अवकाश दिवसों की अधिसूचना 31 अक्टूबर 2011 के छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में भी प्रकाशित कर दी गयी है।

