रामकृष्ण मिशन आश्रम में कन्या छात्रावास का लोकार्पण
रायपुर, 27 नवम्बर 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज
जिला मुख्यालय नारायणपुर समाज सेवी संस्था रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में
संस्था द्वारा निर्मित कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया। श्रीमती
वीणा सिंह ने इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्रम के
प्रार्थना भवन में रामकृष्ण परमहंस के चित्र पर मार्ल्यापण कर पूजा-अर्चना
की और इस नये भवन की प्रशंसा करते हुए छात्राओं तथा आश्रम के पदाधिकारियों
को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छात्रावास की
बालिकाओं से
बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पढ़-लिखकर जीवन में तरक्की करने
और अपने घर-परिवार, गांव, जिला तथा राज्य का नाम रौशन करने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने उनसे बच्चों से उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में भी
जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ श्री केदार कश्यप मंत्री आदिम जाति तथा
अनुसूचित जाति कल्याण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सुश्री लता
उसेण्डी मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री निदेश कश्यप सांसद बस्तर,
कमीशन बस्तर श्री श्रीनिवासलू, पुलिस महानिरीक्षक श्री टी.जे. लांगकुमेर,
कलेक्टर श्री एस.आर. ब्राम्हाणे, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक श्रीवास्तव के
अलावा के स्वामी श्रीकरानंद जी महाराज-न्यासी एवं सहायक सचिव रामकृष्ण मंठ
एवं मिशन बेलुड़मठ, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज-रामकृष्ण मिशन शारदा पीठ
बेलुड़मठ, स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज - सचिव रामकृष्ण मिशन विवेकानंद
आश्रम रायपुर, स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज-सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम
रायपुर एवं स्थानीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

