लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार बस्तर के साढ़े छह हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी मनपसंद नौकरी

बस्तर के साढ़े छह हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी मनपसंद नौकरी

What
When Nov 28, 2011
from 04:25 PM to 04:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जगदलपुर में 4 दिसम्बर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन

रायपुर 28 नवम्बर 2011

     छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नक्सल प्रभावित आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर दिग्भ्रमित होने से बचाने की अभिनव पहल की गई है। राज्य सरकार द्वारा आगामी चार दिसम्बर को बस्तर जिल के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित विशाल रोजगार मेले में लगभग साढ़े छह हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित यह रोजगार मेला प्रदेश का  दसवां रोजगार मेला होगा।
    बस्तर जिला प्रशासन द्वारा अंचल के युवाओं को मनचाही नौकरी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न अर्धशासकीय उपक्रमों और निजी संस्थानों से रिक्त पदों की जानकारी मंगाई गई है और रोजगार मेले के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न संस्थानों से अब तक छह हजार 361 रिक्तियों की सूचना प्राप्त हुई है। इन संस्थानों में आई.सी.आई.सी.आई. प्रुडेन्शियल लाईफ इंश्योरेंस, एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, भिलाई इंजीनियरिंग कार्पोरेशन, एल.आई.सी., एस.टी.आई. इंडिया लिमिटेड, जी.एन.एन. लिमिटेड, प्राईम हेल्थ प्रोडेक्ट केयर, रायपुर रोटोकास्ट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। बेरोजगारों को इन संस्थानों में प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, वित्तीय सलाहकार, इंजीनियर, एकाउंटेंट, सुरक्षा अधिकारी, सुपरवाइजर आदि पदों पर योग्यतानुसार नियुक्ति दी जाएगी।
   बस्तर जिला कलेक्टर श्री अन्बलगन पी. ने बताया कि इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक नियोजकों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बस्तर अंचल के ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि संभाग के बेरोजगार युवक-युवतियां मेले में आकर विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध रिक्त पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। नियोजकों द्वारा संबंधित पदों के लिए आवश्यक अर्हताओ के अनुसार उम्मीदवारों की शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक योग्यता की जांच की जाएगी। इन पदों हेतु उपयुक्त पाए गए उम्मीद्वारों को नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन परिणाम रोजगार मेले के आयोजन के 15 दिन के भीतर जारी कर दिए जाएंगे।

क्रमांक-3866/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031