लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार कैलेण्डर वर्ष 2011 की शासकीय छुट्टियों की सूची घोषित

कैलेण्डर वर्ष 2011 की शासकीय छुट्टियों की सूची घोषित

What
When Nov 24, 2010
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी

रायपुर 24 नवम्बर 2010

आगामी कैलेण्डर वर्ष 2011 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने सामान्य और एच्छिक छुट्टियों के दिन निर्धारित करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल यहां मंत्रालय से एक परिपत्र के साथ अध्यक्ष राजस्व मंडल सहित शासन के सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राजपत्र में दस नवम्बर को प्रकाशित अधिसूचना की प्रति जारी कर दी है।
    अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में सभी समस्त रविवार और हर महीने की दूसरे और तीसरे शनिवार को सामान्य छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा 18 सामान्य छुट्टियों के दिन इस प्रकार होंगे:- गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी बुधवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 16 फरवरी, बुधवार, महाशिवरात्रि 02 मार्च बुधवार, रामनवमीं 12 अप्रैल मंगलवार, डॉ. अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल गुरूवार, महावीर जयंती 16 अप्रैल शनिवार, गुड-फ्राइडे 22 अप्रैल शुक्रवार, बुध्द-पूर्णिमा 17 मई मंगलवार, कबीर जयंती 15 जून बुधवार, रक्षाबंधन 13 अगस्त शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त सोमवार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 22 अगस्त सोमवार, ईद-उल-फितर 31 अगस्त बुधवार, दशहरा (विजयादशमी ) 06 अक्टूबर गुरूवार, दीपावली 26 अक्टूबर बुधवार, ईद-उल-जुहा 07 नवम्बर सोमवार, गुरूनानक जयंती 10 नवम्बर गुरूवार और मोहर्रम 06 दिसम्बर मंगलवार। परिपत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि रविवार होने के कारण होली 20 मार्च, गांधी जयंती दो अक्टूबर, गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर और क्रिसमस-डे 25 दिसम्बर को अलग से छुट्टी के दिन घोषित नहीं किए गए हैं। विभाग द्वारा परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 08 जून 1957 के साथ पढ़ी गयी परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट) 1881 (क्रमांक-26) की धारा 25 के द्वार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर राज्य सरकार ने सार्वजनिक छुट्टियों में पहले से शामिल समस्त रविवारों के अलावा वर्ष 2011 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित तारीखों को सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित किया है। ये इस प्रकार हैं:- गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी बुधवार, महाशिवरात्रि 02 मार्च बुधवार, बैंको की वार्षिक लेखाबंदी एक अप्रैल शुक्रवार, महावीर जयंती 16 अप्रैल शनिवार, बुध्दपूर्णिमा 17 मई मंगलवार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 22 अगस्त सोमवार, ईद-उल-फितर 31 अगस्त बुधवार, बैंकों की अर्ध्दवार्षिक लेखाबंदी 30 सितम्बर शुक्रवार, दशहरा (विजयादशमी ) 06 अक्टूबर गुरूवार, दीपावली 26 अक्टूबर बुधवार, ईद-उल-जुहा 07 नवम्बर सोमवार, गुरूनानक जयंती 10 नवम्बर गुरूवार और मोहर्रम 06 दिसम्बर मंगलवार।
    अधिसूचना में सरकारी कर्मचारियों के लिए 47 ऐच्छिक अवकाश दिवस भी घोषित किए गए हैं। प्रत्येक सरकार कर्मचारी को इनमें से केवल तीन छुट्टियां दी जा सकेंगी। ऐच्छिक अवकाश दिवस इस प्रकार होेंगे- नववर्ष दिवस 01 जनवरी शनिवार, गुरूगोविंद सिंह जयंती 05 जनवरी बुधवार, राजिम भक्तिन माता जयंती 07 जनवरी शुक्रवार, मकर संक्रांति 14 जनवरी शुक्रवार, पोंगल 15 जनवरी शनिवार, छेरछेरा 19 जनवरी बुधवार, वसंत पंचमी 08 फरवरी मंगलवार, संत रविदास जयंती/राजिम मेला/मांग पूर्णिमा 18 फरवरी शुक्रवार, होली (होलिका दहन) 19 मार्च शनिवार, भाई-दूज 21 मार्च सोमवार, डॉ. सैय्यदाना साहब का जन्मदिन 25 मार्च शुक्रवार, भक्त माता कर्मा जयंती 30 मार्च बुधवार, गुड़ी पड़वा 04 अप्रैल सोमवार, चैती-चांद 05 अप्रैल मंगलवार, गुहा निषादराज जयंती 08 अप्रैल शुक्रवार, वैशाखी 14 अप्रैल गुरूवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 18 अप्रैल सोमवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 28 अप्रैल गुरूवार, सेन जयंती 29 अप्रैल शुक्रवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 05 मई गुरूवार, परशुराम जयंती 06 मई शुक्रवार, छत्रसाल जयंती/महराणा प्रताप जयंती 04 जून शनिवार, हजरत अली का जन्मदिन 16 जून गुरूवार, वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून शुक्रवार, डॉ. खूबचंद बघेल जयंती 19 जुलाई मंगलवार, हरेली 30 जुलाई शनिवार, नाग पंचमी 04 अगस्त गुरूवार, पारसी नववर्ष 19 अगस्त शुक्रवार, हरछठ 20 अगस्त शनिवार, जमात-उल-विदा 26 अगस्त शुक्रवार, गणेश चतुर्थी 01 सितम्बर गुरूवार, ढोल ग्यारस 08 सितम्बर गुरूवार, ओणम 09 सितम्बर शुक्रवार, विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर शनिवार, प्राणनाथ जयंती 26 सितम्बर सोमवार, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या 27 सितम्बर मंगलवार, दशहरा (महाअष्टमी) 04 अक्टूबर मंगलवार, दशहरा (महानवमीं) 05 अक्टूबर बुधवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव 11 अक्टूबर मंगलवार, करवा चौथ व्रत 15 अक्टूबर शनिवार, दीपावली (दक्षिण भारतीय) 25 अक्टूबर मंगलवार, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 27 अक्टूबर गुरूवार, भाई-दूज 28 अक्टूबर शुक्रवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 02 नवम्बर बुधवार, गुरूतेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवम्बर गुरूवार और शहीद वीर नारायण्ा सिंह बलिदान दिवस/दत्तात्रेय जयंती 10 दिसम्बर शनिवार।
    परिपत्र के अनुसार रविवार होने के कारण जिन त्यौहारों और जयंती आदि को ऐच्छिक अवकाश सूची में शामिल नहीं किया गया है, वे इस प्रकार हैं- नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 27 फरवरी, वीरांगना अवंति बाई बलिदान दिवस 20 मार्च, हाटकेश्वर जयंती 17 अप्रैल, शंकराचार्य जयंती 08 मई, रथयात्रा 03 जुलाई, शब-ए-बारात 17 जुलाई, पोला 28 अगस्त, नवाखाई 04 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 11 सितम्बर और नामदेव जयंती 06 नवम्बर।
    उपरोक्त सभी अवकाशों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) क्रमांक-286 में इस महीने की दस तारीख को प्रकाशित अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है।

क्रमांक-3884/स्वराज्य

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031