लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में नगर सैनिकों की भूमिका सराहनीय : डॉ . रमन सिंह

नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में नगर सैनिकों की भूमिका सराहनीय : डॉ . रमन सिंह

What
When Nov 29, 2011
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने दी नगर सैनिकों के मानदेय और भोजन भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात

नगर सैनिकों की राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर, 29 नवम्बर 2011
3886-291111
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के नगर सैनिकों को उनके मानदेय और भोजन भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात दी है। डॉ. सिंह ने आज यहां माना कैम्प स्थित नगर सेना संगठन मुख्यालय में आयोजित नगर सैनिकों की प्रथम राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए नगर सैनिकों का मानदेय 119 रूपए से बढ़ाकर 200 रूपए प्रतिदिन और भोजन भत्ता 65 रूपए से बढ़ाकर 100 रूपए प्रतिदिन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में नगर सैनिकों की भूमिका सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके महत्व को रेखांकित किया। डॉ. सिंह ने पिस्टल चलाकर चार सौ मीटर रिले रेस स्पर्धा की शुरूआत कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने नगर सैनिकों की इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को एक अच्छी पहल बताते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर, संसदीय सचिव द्वय श्री विजय बघेल और श्री महेश गागड़ा, महानिदेशक नगर सेना श्री विश्वरंजन और महानिरीक्षक नगर सेना श्री आर.सी. पटेल उपस्थित थे।
    प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चाम्पा जिलों में आयी बाढ़ के दौरान नगर सैनिकों ने राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर सैनिकों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा नगर सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति भी प्रदान की गई है। इसके साथ ही उनके लिए पदोन्नति का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के सभी 18 जिलों में नगर सेना कार्यालय खोले गए हैं। एक जनवरी 2012 से गठित होने वाले नौ नए जिलों में भी नगर सेना के कार्यालय खोले जाएंगे। गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने काम के तनाव को कम करने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए नगर सैनिकों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एक अच्छी पहल बताया। नगर सेना संगठन के महानिदेशक श्री विश्वरंजन ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्धाटन समारोह में बस्तर संभाग के नगर सैनिकों द्वारा बस्तर की आदिवासी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।
    उल्लेखनीय है कि नगर सैनिकों की इस राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग की महिला एवं पुरूष टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में इन टीमों के कुल 336 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता में हॉकी, व्हालीबाल, एथलेटिक्स आदि स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उदघाटन समारोह के अवसर पर आयोजित चार सौ मीटर रिले रेस स्पर्धा में बिलासपुर संभाग को प्रथम, बस्तर संभाग को द्वितीय और रायपुर संभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
क्रमांक- 3886/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031