लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

What
When Nov 26, 2010
from 01:15 PM to 01:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 रायपुर 26 नवम्बर 2010

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों की  नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज दोपहर यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार श्री सरजियस मिंज, अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वाणिज्य उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग एवं आयुक्त उद्योग को केवल अतिरिक्त मुख्य सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग और आयुक्त उद्योग के प्रभार से मुक्त किया गया है।
श्री रमेश सिन्हा, आयुक्त स्थानीय निधि संपरीक्षा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त श्रम के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री एन.के.असवाल, प्रमुख सचिव गृह, जेल और परिवहन विभाग एवं परिवहन आयुक्त को उनके वर्तमानर् कत्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री एम.के.राऊत, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग और उच्च शिक्षा विभाग तथा आयुक्त उच्च शिक्षा को केवल प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा तथा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री सी.के.खेतान, सचिव, जल संसाधन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्री आर.पी.मंडल, सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग को केवल सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, नगरीय विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री जवाहर श्रीवास्तव, सचिव, महामहिम राज्यपाल एवं सचिव, नगरीय विकास तथा संसदीय कार्य विभाग को केवल सचिव, नगरीय विकास विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया है। श्री आर.एस. विश्वकर्मा, सचिव, वित्त विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, सचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा विमानन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त उद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. बी.एस. अनंत, आयुक्त,सह-संचालक, पंचायत एवं समाज सेवा तथा सचिव, वन विभाग को केवल आयुक्त, सह-संचालक पंचायत एवं समाज सेवा के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, स्थानीय निधि संपरीक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री मुनीश कुमार त्यागी, विशेष सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश और विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को केवल विशेष सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री आलोक अवस्थी, आयुक्त श्रम को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक पंचायत एवं समाज सेवा के पद पर पदस्थ किया गया है।

क्रमांक-3907/स्वराज्य





« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031