श्री बेहार को आयुक्त भौमिकी एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर, 26 नवम्बर 2010
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारी श्री एस.के. बेहार, सचिव, खनिज साधन विभाग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त-सह-संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज शाम यहां मंत्रालय से यह आदेश जारी किया गया।
क्रमांक-3918/स्वराज्य

