छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री चतुर्वेदी का दौरा कार्यक्रम
जिला साहित्यकार सम्मेलन में शामिल होंगे
रायपुर 27 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी कल 28 नवम्बर को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री चतुर्वेदी 27 नवम्बर को बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 28 नवम्बर को सुबह 8.00 बजे रायपुर से मगरलोड के लिए रवाना होंगे। श्री चतुर्वेदी सवेरे 10.30 बजे मगरलोड स्थित सभा भवन में छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा संगम साहित्य समिति के सहयोग से आयोजित जिला साहित्यकार सम्मेलन और साहित्यकारों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। श्री चतुर्वेदी शाम छह बजे मगरलोड से रायपुर के लिए रवाना होंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे। श्री चतुर्वेदी अगले दिन 29 नवम्बर को यहां से शाम छह बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

