लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार कवर्धा में भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती परीक्षा बारह और चौदह दिसम्बर को

कवर्धा में भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती परीक्षा बारह और चौदह दिसम्बर को

What
When Dec 03, 2011
from 01:10 PM to 01:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, 3 दिसम्बर 2011

  छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय कवर्धा में भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती परीक्षा बारह और चौदह दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनने एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के योग्य युवकों के लिए भारतीय वायु सेना में ग्रुप एक्स (तकनीकी) और ग्रुप वार्ड (गैर तकनीकी) ट्रेडों में वायु सैनिकों की खुली भर्ती परीक्षा बारह और चौदह दिसम्बर 2011 को पी.जी. कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित की जाएगी।
    वायु सैनिक चयन केन्द्र के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी युवक जिनका जन्म एक जनवरी 1991 से 30 मार्च 1995 (दोनों दिवस शामिल) के मध्य हो, इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रुप एक्स (तकनीकी) के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित गणित, अंग्र्रेजी और भौतिकी विषयों के साथ इन्टरमीडिएट (10+2) समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गयी है या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आटोमोबाईल, कम्प्यूटर विज्ञान, इंस्टूमेंटेशन, प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी) से तीन वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको सहित उत्तीर्ण हो। ग्रुप वार्ड (गैर तकनीकी) के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान, कला या वाणिज्य संकाय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवी परीक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गयी है या किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण हो। नेशनल ओपन स्कूल एवं मध्यप्रदेश ओपन स्कूल से उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र होंगे। उम्मीदवार की ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गयी है। भर्ती के लिए अम्यर्थी को पी.जी. कॉलेज मैदान कवर्धा में बारह और चौदह दिसम्बर 2011 को सुबह पांच से दस बजे तक टोकन लेना अनिवार्य होगा। भर्ती परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वायु सैनिक चयन केन्द्र की हेल्पलाइन 0755.266034 तथा मोबाईल नम्बर 94799.59970 और 78987.38483 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक- 3951/चन्द्राकर

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031