लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार मुख्यमंत्री आज देंगे केन्द्रीय विद्यालय और एकलव्य आवासीय विद्यालय की सौगात

मुख्यमंत्री आज देंगे केन्द्रीय विद्यालय और एकलव्य आवासीय विद्यालय की सौगात

What
When Dec 03, 2011
from 05:55 PM to 05:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

डॉ. रमन सिंह करेंगे दोनों विद्यालयों का शुभारंभ

लगभग 15 करोड़ की लागत से बनेगा केन्द्रीय विद्यालय

एकलव्य विद्यालय भवन के लिए 11.61 करोड़ रूपए मंजूर

रायपुर 03 दिसम्बर 2011
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल चार दिसम्बर को जिला मुख्यालय राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिले के स्कूली बच्चों को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और केन्द्रीय विद्यालय की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.25 बजे ग्राम पनेका में एकलव्य आदर्श विद्यालय और शाम 6.30 बजे राजनांदगांव में केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ के साथ ही राजनांदगांव जिले में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या तीन हो जाएगी। वर्तमान में दो केन्द्रीय विद्यालय वहां डोंगरगढ़ और खैरागढ़ में संचालित हो रहे हैं।
    यह भी उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव में राज्य शासन के आदिम जाति और अनुसूचित विकास विभाग द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए ग्राम पेण्ड्री में 20 एकड़ भूमि पर विशाल भवन 3962-031211परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्यारह करोड़ 61 लाख रूपए की धनराशि मंजूर की गयी है। भवन निर्माण होने तक यह विद्यालय ग्राम पनेका स्थित विभागीय आश्रम शाला भवन में संचालित किया जाएगा। एकलव्य आदर्श विद्यालय में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के कुल 480 बच्चों को कक्षा छठवीं से बारहवीं तक प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल कक्षा छठवीं में 60 छात्र-छात्राओं का दाखिला हो चुका है। इनमें 30 छात्र और 30 छात्राएं शामिल हैं। ये सभी बच्चे राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड मानपुर, डोंगरगढ़, मोहला, चौकी ओर डोंगरगांव सहित बस्तर (जगदलपुर), नारायणपुर और बीजापुर जिलों के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर भारत सरकार से जिला मुख्यालय राजनांदगांव को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। यह जिले का तीसरा केन्द्रीय विद्यालय होगा। इसके विशाल भवन परिसर का निर्माण निकटवर्ती ग्राम पेण्ड्री में पन्द्रह एकड़ के रकबे में किया जाएगा, जिस पर 15 करोड़ रूपए की लागत आएगी। भवन निर्माण होने तक केन्द्रीय विद्यालय का संचालन महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक 182 बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है। प्रवेश के लिए 205 बच्चों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री के हाथों इस केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ होने के अगले ही दिन पांच दिसम्बर से वहां कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से कल चार तारीख को अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर राजनांदगांव पहुंचेंगे। डॉ. सिंह शाम चार बजे वहां युगान्तर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर (ठेकवा) पहुंचकर परिसर में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) परिसर आकर वहां से कार द्वारा शाम 5.25 बजे ग्राम पनेका पहुंचेंगे और वहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। डॉ. सिंह पनेका से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6.30 बजे राजनांदगांव आएंगे और वहां केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि 9.10 बजे राजनांदगांव में श्रीमती सुधादेवी सिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित राजनांदगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से रात्रि दस बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
क्रमांक-3962/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031