लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार सुशासन वही जो गरीबों के जीवन को बनाए आसान : डॉ. रमन सिंह

सुशासन वही जो गरीबों के जीवन को बनाए आसान : डॉ. रमन सिंह

What
When Dec 03, 2011
from 08:45 PM to 08:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

हिन्दुस्तान टाईम्स लीडरशिप समिट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का उद्बोधन

रायपुर 3 दिसम्बर 2011
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सुशासन वही है, जो गरीबों की जिदंगी को आसान बनाये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने राजकाज की नीतियों को बनाने के लिए गांवों में जाकर ग्रामीणों से इनपुट लिये और उनकी आवश्यकताओं को लक्षित कर नीतियां बनायी। यही कारण है कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनता हमारी हर नीति से जुड़ी है और इसे खुद की बनायी नीति मानती है। इसी के परिणामस्वरूप आज हमारी नीतियों और कार्यक्रमों ने देश के सामने सुशासन का एक 3966-03.12.11उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में हिन्दुस्तान टाईम्स समाचार पत्र द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान टाईम्स लीडरशिप समिट में संबोधित कर रहे थे। चर्चा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री पृथ्वीराज चव्हाण और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने भी भाग लिया।
    डॉ. सिंह ने कहा कि जब 8 वर्ष पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ की बागडोर सम्हाली और गांवों में जाकर देखा तो उनके सामने भीषण चुनौतियां थी। यह चुनौती थी कि राज्य में राशन दुकानें तो हैं, लेकिन राशन कही नहीं मिलता। कुपोषण का स्तर भयावह था। स्वास्थ्य के सूचकांक, शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर निचले स्तर पर थे और राज्य से हर साल 20 लाख से अधिक लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों को जाते थे। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी सलाह के आधार पर उत्पादन, उपार्जन और वितरण का एक ऐसा तंत्र स्थापित किया जिससे लोगो ने जुड़ाव महसूस किया, जो उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप था और इसलिए यह सफलतापूर्वक काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ किस तरह अपनी आबादी के 50 प्रतिशत से अधिक हिस्से को एक और दो रू प्रति किलोग्राम की दर पर चावल प्रदान कर रहा है। उन्होंने आदिवासी इलाकों में कुपोषण को दूर करने के लिए 5 रू किलोग्राम पर चने का वितरण, नि:शुल्क नमक और तेंदुपत्ता तोड़ने वालों को जूते प्रदान करने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के परिणाम अद्भुद थे और एक राजनैतिक नेतृत्व के रूप में संतुष्टि प्रदान करने वाले थे। उन्होंने कहा कि हमारा जोर एक व्यवस्थित तंत्र स्थापित करने पर था, ताकि राज्य के लोगों को स्थायी रूप से इसका लाभ मिले और यह सरकार के आने-जाने से प्रभावित न हो।
    मुख्यमंत्री ने बताया की किस तरह से विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में राज्य में दीर्घकालीन हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनायी गयी और उन्हें विश्वास है कि राज्य में अगले 20 वर्षो तक किसी भी सेक्टर में पॉवर कट की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में भी राज्य द्वारा किये गये उपायों की ओर ध्यान दिलाते हुए बताया कि राज्य में किसानों को 3 प्रतिषत की दर से ऋण प्रदान किया जा रहा है और इसके बहुत अच्छे परिणाम आये है। आज हमारी कृषि विकास की दर तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह सुशासन का ही परिणाम है कि आज राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर चार गुनी हो गयी है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा विश्वास है कि सुशासन के इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ बहुत जल्दी ही विकास के हर क्षेत्र मेंदेष के प्रथम तीन राज्यों में अपना स्थान बना लेगा।
क्रमांक-3966/कुशराम
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031