लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार आखिरी घर तक विकास का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता : डॉ. रमन सिंह

आखिरी घर तक विकास का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता : डॉ. रमन सिंह

What
When Nov 29, 2010
from 10:25 PM to 10:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने दी अस्सी करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो की सौगात बड़ी संख्या में निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास

रायपुर 29 नवम्बर 2010

3969

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आम जनता से राज्य शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए आगे आने का आव्हान किया है। डॉ. सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और सभी वर्गो और प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। समाज की अंतिम पंक्ति के आखिरी घर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आखिरी छोर के गांवों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने आज जिला मुख्यालय कोरबा के नजदीक दर्री में आयोजित समारोह में जिले के विकास के लिए अस्सी करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक विशाल जन-सभा में इस आशय के विचार व्यक्त किए।
    डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर वहां कोरबा के इंजीनियरिंग कॉलेज (इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नॉलाजी) के लिए 60 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले भवन परिसर का शिलान्यास करते हुए शासकीय महाविद्यालय कटघोरा के लिए 80 लाख रूपए के लागत से निर्मित एक सौ सीटों वाले महिला छात्रावास भवन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला साडा, कोरबा के लिए 57 लाख 46 हजार रूपए की लागत से निर्मित भवन और पाली तथा कटघोरा के लिए कुल 15 लाख 40 हजार रूपए की लागत से निर्मित विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने वहां करतला के लिए दो करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन सहित इंदिरा गांधी शासकीय जिला अस्पतला कोरबा के लिए 42 लाख रूपए की लागत से बनने वाले बर्न केयर यूनिट, 90 लाख रूपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय प्रबंधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र भवन, 18 लाख रूपए की लागत से बनने वाले आयुष विंग और विशेष थेरेपी सेन्टर भवन का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 15 लाख रूपए की लागत से बनने वाले आयुष विंग, पाली में 28 लाख रूपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय कृषक सेवा केन्द्र भवन और 25-25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कटघोरा और कोरबा के पशु चिकित्सालय भवनों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने जिला अस्पताल कोरबा के लिए 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण केन्द्र भवन, 19 लाख रूपए की लागत से बनने वाले आईसोलेशन वार्ड, 15 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्रसूति कक्ष और प्रसूति वार्ड तथा 15 लाख रूपए की लागत से ही बनने वाले बैठक कक्ष सहित दस लाख रूपए की लागत से बनने वाले औषधि भण्डार का शिलान्यास किया। डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर नौ विभिन्न गांवों के लिए दस-दस लाख रूपए की लागत से बनने वाली नल-जल प्रदाय योजना का भी शिलान्यास किया, जिनका निर्माण पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के तहत ग्राम गुरसियां, दादरकला, नगोई, बछेरा, मोहनपुर, रलिया, डोंगरी, सेमीपाली और बड़मार में किया जाएगा।
जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीस लाख गरीब परिवारों को प्रतिदिन दो वक्त के भर-पेट भोजन की गारंटी देकर उन्हें भूख से मुक्ति दिलाने में कामयाबी हासिल की है। इन गरीबों को हर महीने एक रूपए और दो रूपए किलो में 35 किलो अनाज और नि:शुल्क दो किलो नमक दिया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ की राशन वितरण व्यवस्था को पूरे देश में एक आदर्श प्रणाली के रूप में पहचान और प्रतिष्ठा मिली है। राज्य में आदिवासियों, अनुसूचित जातियों और समाज के अत्यधिक पिछड़े तबकों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं सफलता पूर्वक चल रही हैं। प्रदेश भर में दो लाख 14 हजार से अधिक वनवासी परिवारों को वन अधिकार मान्यता पत्र देकर उन्हें खेती के लिए भी सहायता दी जा रही है। वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण में छत्तीसगढ़ पहले नम्बर पर है। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी जरूरतमंद लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
   समारोह को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी श्री ननकीराम कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों आज एक दिन में 80 करोड़ रूपए से भी अधिक लागत के विकास और निर्माण कार्यो की सौगात जिले को मिली है, जो यहां के लिए एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी सोच का परिचायक है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को जिले के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया। समरोह में विधायक द्वय सर्वश्री बोधराम कंवर और जयसिंह अग्रवाल, कोरबा नगर निगम के महापौर श्री जोगेश लाम्बा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती श्याम कंवर, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अमन कुमार सिंह, कलेक्टर श्री आर.पी.एस. त्यागी और बड़ी संख्या में नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

क्रमांक-3969/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031