लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार मुख्यमंत्री के हाथों मिली सौगात : खिले हजारों चेहरे

मुख्यमंत्री के हाथों मिली सौगात : खिले हजारों चेहरे

What
When Nov 29, 2010
from 10:30 PM to 10:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

दस हजार से ज्यादा तेन्दूपत्ताा श्रमिकों को बोनस-दो हजार स्कूली बालिकाओं को सायकल

अनेक किसानों को सिंचाई पम्प

रायपुर 29 नवम्बर 2010

3970

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता सामग्री की सौगात प्राप्त कर आज कोरबा जिले के हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कोरबा के नजदीक दर्री में आयोजित समारोह में जहां सरस्वती सायकल योजना के तहत हाई स्कूलों की लगभग दो हजार बालिकाओं को नि:शुल्क सायकलों का वितरण कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया, वहीं उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को रोजगार और व्यापार व्यवसाय के लिए सामग्री प्रदान कर उन्हें स्वावलम्बन की राह पर बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉ. सिंह ने समारोह में जिले के 83 किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए विद्युत पम्प और डीजल पम्प प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दी। 

3970b


डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कोरबा और कटघोरा वन मण्डलों के दस हजार से अधिक तेन्दूपत्ताा संग्राहक श्रमिकों को वर्ष 2009 के संग्रहण कार्य के लाभांश के रूप में 94 लाख रूपए की बोनस राशि के चेक वितरित किए। समारोह में मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति के दो सौ परिवारों को मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानियों का भी वितरण किया। इसके अलावा उन्होंने पहाड़ी कोरवा समुदाय के दो स्व-सहायता समूहों को टेन्ट हाउस व्यवसाय के लिए शामियाना और अन्य सामग्री प्रदान की। डॉ. सिंह ने मिनी माता स्वावलम्बन योजना के तहत दस हितग्राहियों को दुकान आवंटन पत्र भी सौंपे। उन्होंने 15 नि:शक्तजनों को तिपहिया सायकल, पांच श्रवण यंत्र और पांच नग व्हील चेयर सहित 24 नग कृत्रिम हाथ और कृत्रिम पैर भी प्रदान किए। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत बीस छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक भेंट किया। उन्होंने मुर्गी पालन के व्यवसाय के लिए बीस हितग्राहियों को कुक्कुट यूनिट प्रदान करते हुए रेशम संचालनालय की योजना के तहत दस ग्रामीणों को कोसाफल उत्पादन के लिए दो लाख 41 हजार रूपए के पारिश्रमिक सहित चिल्हर मछली व्यवसाय के लिए तीस हितग्राहियों को आईस बॉक्स और तराजू-बाट का भी वितरण किया। समारोह की अध्यक्षता गृह, जेल और सहकारिता मंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी श्री ननकीराम कंवर ने की। इस अवसर पर विधायक द्वय श्री बोधराम कंवर और जयसिंह अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

क्रमांक-3970/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031