लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार फिल्म अभिनेता देवानंद का निधन एक सुनहरे युग का अंत : डॉ.रमन सिंह

फिल्म अभिनेता देवानंद का निधन एक सुनहरे युग का अंत : डॉ.रमन सिंह

What
When Dec 04, 2011
from 05:50 PM to 05:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता देवानंद के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

रायपुर,04 दिसंबर 2011

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुप्रसिध्द फिल्म अभिनेता और निर्माता-निर्देशक श्री देवानंद के आज लंदन में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्री देवानंद के निधन से हिन्दी सिनेमा की विकास यात्रा के एक सुनहरे युग का अंत हो गया। डॉ.सिंह ने कहा कि श्री देवानंद वास्तव में हिन्दी सिनेमा के युग प्रवर्तक महान कलाकारों में से थे, जिन्होंने देश और समाज को अनेक कालजयी और यादगार फिल्में दी। आधी शताब्दी से भी ज्यादा समय तक फिल्म जगत में लगातार सक्रिय रहकर उन्होंने अपनी कुशल अभिनय क्षमता से करोड़ों सिने प्रेमियों को चकित और प्रभावित किया। डॉ.रमन सिंह ने श्री देवानंद के निधन को हिन्दी फिल्म जगत और भारतीय कला-संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने स्वर्गीय श्री देवानंद के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

क्रमांक-3971/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031